पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने भाजपा की सदस्यता ली*

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

*पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने भाजपा की सदस्यता ली*

*खुरई।* ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पटेल और पूर्व सरपंच कृष्णगोपाल प्यासी ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच कर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री श्री सिंह के कार्यकाल में पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास से प्रभावित
होकर इन दोनों कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को तिलांजलि दे दी और भाजपा की नीति, कार्यक्रम और सिद्धातों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा में दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा का गमछा पहनाया।

 

Nature Nature