सरोज सिंह ने किया 213 करोड़ का भूमि पूजन

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

क्षेत्र समृद्ध होता है तो इसका लाभ सबको मिलता हैः सरोज सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने किया 2.13 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन _*बांदरी।* श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि, बांदरी के नगर परिषद् बनने के बाद यहां के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए मालथौन नहीं जाना पड़ता। अगर क्षेत्र में विकास के कार्य होते हैं तो क्षेत्र समृद्ध होता है, क्षेत्र समृद्ध होगा तो उसका लाभ सबको मिलेगा। नलजल योजना का कार्य होने के बाद क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह बात मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झींकनी, पाली रैयतवारी एवं रजौआ में 2.13 करोड़ के विकास कार्याें को भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही।_ ज्ञातव्य है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड द्वारा खुरई विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल योजना रेट्रोफिटिंग कार्य किया जाना है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजौआ में 59.42 लाख, पाली रैयतवारी में 54.92 लाख एवं ग्राम झींकनी में 98.79 लाख लागत के नलजल योजना रेट्रोफिटिंग कार्य का भूमिपूजन किया। श्रीमती सरोज सिंह ने बताया कि, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह का संकल्प है कि, खुरई विधानसभा क्षेत्र को विकास में नंबर वन पर लाना है। बांदरी के नगर परिषद् बनने से यहां विकास कार्याें में और तेजी आई है। इस अवसर पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित थे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः 01/02/2022 इंडिया न्यूज़ 24 बुंदेली सागर से रामगोपाल कुशवाहा की स्पेशल रिपोर्ट

Nature Nature