घायल पूर्व पार्षदों को देखने पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

घायल पूर्व पार्षदों को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री भूपेन्द्र सिंह *सागर।* मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में भर्ती खुरई के दो पूर्व पार्षदों से मिले और उनके स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि खुरई में सेल्फी प्वाईंट तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील परिसर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले में सौ से अधिक कार्यकर्ताओं सहित अनुसूचित जाति के दो पूर्व पार्षद विनोद राजहंस और प्रभु अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था। मंत्री भूपेन्द्र सिंह आज एक फरवरी मंगलवार को बंसल अस्पताल पहुंचे और दोनों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। बताया जाता है कि दोनों पूर्व पार्षदों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः 01/02/2022 इंडिया News24 बुंदेली सागर से रामगोपाल कुशवाहा की स्पेशल रिपोर्ट

Nature Nature