मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वीकृत कराये 17 नये आंगनबाड़ी भवन जिला पंचायत ने दी 1.53 करोड़ की मंजूरी*

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

*मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वीकृत कराये 17 नये आंगनबाड़ी भवन*

 

*जिला पंचायत ने दी 1.53 करोड़ की मंजूरी*

 

*सागर।* मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से मालथौन विकासखण्ड के 17 ग्रामों में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु 1.53 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

ज्ञातव्य है कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराने हेतु निरंतर प्रयासरत रहे हैं। इसी तारतम्य में मंत्री श्री सिंह की पहल पर जिला पंचायत सागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मालथौन विकासखण्ड के 17 ग्रामों में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु 1.53 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन की निर्माण लागत 9 लाख रूपए है।

 

तद्नुसार मालथौन विकासखण्ड के ग्राम बंगेला, सेमरालोधी पंचायत के ग्राम मुहलीखुर्द, मड़ावन पायक, पंचायत के ग्राम रिछा, ग्राम रोड़ा, बिसराहा पंचायत के ग्राम रतनपुर, हड़ुआ पंचायत के ग्राम लिधौरा और संजरा, ढाबरी पंचायत के ग्राम हनुमत पहाड़ी, पंचायत उजनेट, पथरिया चिंताई के ग्राम चकेरी और बेलखादर, नगर परिषद बांदरी अन्तर्गत ग्राम मूड़री, पीरई, सेमरा जामुदीप और सादपुर नगर परिषद मालथौन अन्तर्गत ग्राम मोठा और ढिगरई में नवीन आंगनबाड़ी निर्माण हेतु 1.53 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

मालथौन विकासखण्ड के 17 ग्रामों में नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने पर मालथौन से दुरग सिंह परिहार, गोविंद सिंह राजपूत मालथौन, वीरेन्द्र सिंह दरी, नीलकमल सिंह राजपूत, सौवीर जैन, जयंत सिंह बुंदेला, मुंशी रजक, जमना राय, राजेन्द्र सिंह रामछायरी, रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, शंभुदयाल मिश्रा, प्रमोद तिवारी, गोविंद सिंह खिरियाकलां, अजित राय, राजू मोदी, गोलू राय, प्रहलाद सिंह राजपूत बम्होरीलाल, कैलाश सोनी, वीर सिंह यादव, कोमल यादव, ओमप्रकाश तिवारी, प्रहलाद राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, रणवीर सिंह बुंदेला, श्रीमती सीमा राय, शिवराज सिंह राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, सोनू बाल्मिकी एवं बांदरी से केशरी सिंह बनखिरिया, पप्पू मुकद्दम, बंटी पिठौरिया, सनत साहू, महेन्द्र यादव, अशोक जैन, हरनाम सिंह राजपूत, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, मुकेश जैन, नरेश जैन, काशीराम झा, राजू लोधी, देशराज सिंह, अभय सिंह प्रशांत मिश्रा, अनिल पाराशर, संदीप दुबे, प्रदीप दुबे रजवांस संतोष सिंह, आजाद साव, महेश यादव, राजेन्द्र सिंह, राजाराम हडुआ, अवधेश सिंह, तिलक सिंह, मुकेश राय, निरंजन सिंह, जोधन सिंह, तुलसीराम कुशवाहा, दीपक पाराशर, मकसूद खान, संतोष पटैल, रामू चौरसिया पुष्पेन्द्र राजपूत, विश्वनाथ सिंह सहित क्षेत्र गणमान्य नागरिकों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Nature Nature