राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन और एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण के शुभारंभ का लाइव प्रसारण

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

सागर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शहडोल जिले से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 और 01 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। मकरोनिया स्थित संत रविदास मंगल भवन में कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों के साथ देखा और सुना। कार्यक्रम पश्चात विधायक लारिया ने बताया कि सिकल सेल मिशन का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। यह लॉच 2047 तक एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग को समाप्त करने के सरकार के जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

Nature Nature