देवरी नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में घर घर जाकर नारी सम्मान योजनाओं के भरवाए जा रहे हैं फॉर्म*

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

*देवरी से निखिल सोधिया की रिपोर्ट 

कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना का अभियान जारी*

 

 

*देवरी नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में घर घर जाकर नारी सम्मान योजनाओं के भरवाए जा रहे हैं फॉर्म*

 

*देवरी/सागर।।*

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के अनुमोदन एवं देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश एवं देवरी विधानसभा क्षेत्र सहित नगर में नारी सम्मान योजना का अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियान के तहत देवरी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नारी सम्मान योजना फार्म भरवाने के लिए तूफानी अभियान आज भी जारी है गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं कार्यकर्ता महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ममता रैकवार एवं पूर्व कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र बैरागी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य सतीष सेन के नेतृत्व में देवरी नगर की खंडेराव वार्ड जवाहर वार्ड बजार वार्ड महाकाली वार्ड लक्ष्मी वार्ड में कांग्रेस पार्टी की जन कल्याण योजना नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य सतीश सेन नगर के लोगों को बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की नारियों को नारी सम्मान योजना का जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है वह सरकार बनते ही पूरा करेंगे क्योंकि कमलनाथ जी के वचन पक्के हैं जो वचन देते हैं वह बखूबी से निभाते हैं उन्होंने कहा है कि हर महिलाओं को प्रतिमाह बिना शर्त के 1500.सौ रुपए तथा रसोई गैस ₹500 व 100 यूनिट बिजली बिल माफ 200 यूनिट बिजली बिल हाफ एवं किसानों का कर्ज माफ एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा 

इसकी जानकारी दी और नारी सम्मान योजना के फार्म भरे

तो वही खंडेराव वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र बैरागी ने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की अपील की है

Nature Nature