सागर के दो क्षेत्र बीना और खुरई में दो लोगों ने  बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी 

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

खुरई से गोविंद कुर्मी की रिपोर्ट

सागर के दो क्षेत्र बीना और खुरई में दो लोगों ने  बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

बीना के प्रताप वार्ड में एक 35 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक सुनील पिता हरना अहिरवार ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बीमारी से परेशान होकर लगाई फांसी

 

खुरई शहरी थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड में बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय लालसिंह पिता गनपत अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति बीमारी से परेशान था जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा

Nature Nature