नगरीय विकास मंत्री एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दी, महावीर जयंती जैसा कि और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं वैशाखी और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दी महावीर जयंती, वैशाखी और आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं

सागर। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश के नागरिकों को महावीर जयंती, वैशाखी और आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संदेश में कहा कि 14 अप्रैल का दिन बड़ा ही पावन है। विश्व कल्याण के लिए त्याग, सेवा और संयम का मार्ग दिखाने वाले परम श्रद्धेय भगवान महावीर जी की जयंती है और सुख—समृद्धि व संपन्नता के पर्व वैशाखी का उल्लास भी प्रकृति के वरदान के प्रति कृतघ्न होने का पवित्र संदेश दे रहा है। हम सभी संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती मनाएंगे। बाबा साहेब ने शिक्षा और सामाजिक समानता की ऐसी आधारशिला रखी, जिससे हमारे विविधता पूर्ण भारत में सभी नागरिकों को प्रगति के समान अवसर मिल सकें। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महान विभूतियों का जीवन दर्शन हमें संस्कारित, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी ने जैन धर्म के मुख्य पंचशील सिंद्धांत बताए, जिनमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्राचर्य शामिल हैं। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त अशांति, भेदभाव और असमानता का समाधान भगवान महावीर के संदेशों को आत्मसात करने में ही निहित है। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने वैशाखी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि पर्व जीवन में उत्साह, आनंद और स्नेह का संचार करते हैं। वैशाखी पर्व हमें प्रकृति के वरदान के प्रति कृतज्ञ होने का अवसर देता है। ये पर्व आप सभी के जीवन में प्रगति का प्रकाश आलोकित करे, ईश्वर से मेरी यही कामना है। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी का नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान निर्माण जैसी अतिविशिष्ट जिम्मेदारी का निर्वहन किया। बाबा साहेब का जीवन नागरिक कर्तव्यों, देशभक्ति व समर्पण का ऐसा आदर्श अध्याय है, जो अनंतकाल तक युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Nature Nature