खुरई तहसील को विकास के कार्यों में नंबर वन पर लाना है

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

खुरई को विकास में नंबर वन पर लाना हैः सरोज सिंह

सरोज सिंह ने किया 1.70 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मालथौन। प्रदेश ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का सपना है के खुरई विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश में नंबर वन लाना है। मंत्री श्री सिंह के प्रयासों से खुरई प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश में नंबर वन एवं देश में पांचवे स्थान पर आया था। अब मंत्री श्री सिंह का प्रयास है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में खुरई देश में भी नंबर वन आये। यह बात मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन में आयोजित विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में कही। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह मालथौन की ग्राम पंचायत बीकोरकलां में 45.86 लाख लागत के विकास कार्याें का लोकार्पण, ग्राम पंचायत बिसराहा में 81.25 लाख के लोकार्पण एवं भूमिपूजन और ग्राम पंचायत समसपुर में 42.47 लाख के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि, मालथौन के नगर परिषद् बनने से यहां विकास कार्याें में और तेजी आई है। मालथौन के नगर परिषद् बनने के बाद लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए खुरई नहीं जाना पड़ता। अगर क्षेत्र में विकास के कार्य होते हैं तो क्षेत्र में समृद्धि आती हैं, और समृद्धि आने से क्षेत्र खुशहाल होता है। कार्यक्रम में खुरई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित थे।

इंडिया न्यूज़ 24 बुंदेली सागर से रामगोपाल कुशवाहा की स्पेशल रिपोर्ट

Nature Nature