186 अमेठी विधानसभा के पहलवान रहेंगे डॉक्टर संजय सिंह

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

186.अमेठी विधानसभा क्षेत्र: डॉ. संजय सिंह होंगे भाजपा के पहलवान
!!.दो रानियों की लड़ाई में राजा पर खेला भाजपा ने दांव: डॉ. संजय सिंह 33 साल बाद लड़ेंगे विधान सभा.!!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हाई प्रोफाइल अमेठी विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी में लगी दो रानियों के बजाय भाजपा ने महाराज पर ही दांव खेल दिया। धारा 370 के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले डॉ. संजय सिंह को अमेठी विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। डॉ. संजय सिंह 33 साल बाद विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। डॉ. संजय सिंह ने अपनी सियासी पारी कांग्रेस नेता संजय गांधी के साथ शुरू की थी। गांधी नेहरू परिवार की ओर बेहद करीबी माने जाते रहे। 1980 के चुनाव में वे कांग्रेस से विधायक बने। 1985 के चुनाव में भी कांग्रेस से विधायक रहे। इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे। 1989 के चुनाव में जनता दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और कांग्रेस के प्रत्याशी हरिचरण यादव को धूल चटाई। 1989 के चुनाव हरिचरण यादव से चुनाव हार गए और इसके बाद उन्होंने फिर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। 1990 में राज्यसभा सदस्य के रूप में केंद्रीय सत्ता में पहुंचे और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री बनाए गए। इसके बाद डॉ. संजय सिंह ने 1998 में भाजपा के टिकट पर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा और कैप्टन सतीश शर्मा को पराजित किया l हालांकि 1999 के चुनाव में सोनिया गांधी से भारी अंतर से चुनाव हार गए। इसके बाद 2004 में तो फिर एक बार कांग्रेस में आ गए और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुल्तानपुर से लोकसभा पहुंचे। उन्होंने 2014 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव लड़ा। वरुण गांधी के सामने उनकी हार हुई। फिर पार्टी ने उन्हें असम से राज्यसभा भेजा। धारा 370 के मुद्दे पर उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता और कांग्रेस पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। अमेठी विधानसभा सीट से उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह 2017 के चुनाव में विजयी हुई थी। इस बार उनकी बहू शांभवी सिंह के साथ ही उनकी दूसरी पत्नी अमीता सिंह भी भाजपा से दावेदार थीं। पार्टी ने दोनों उम्मीदवारों के बजाए संजय सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। इंडियन हिंदी मूवी सागर से भोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

Nature Nature