गुना स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा मेहंदी लगाकर किया ”हर घर तिरंगा” अभियान का प्रचार-प्रसार आजादी के अमृत महोत्‍सव अंतर्गत जिले में ”हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी निभायी जा रही है। इसी क्रम में महिला स्‍वसहायता समूह की दीदियों द्वारा आज मेहंदी लगाकर ”हर घर तिरंगा” अभियान के लिए जनजागरूकता कार्य किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार जिले में ”हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला और ग्राम स्तर तक अभियान के प्रति नागरिकों में जागरूकता और जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में स्व-सहायता समूह, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग, दर्जियों और गैर सरकारी संगठन का सहयोग लिया जाएगा। जन अभियान परिषद और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और उसे फहराने की गरिमा के भाव को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। “इच वन गिफ्ट वन” अभियान से भी अधिकाधिक लोगों को प्रेरित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया जाएगा। यह अभियान सभी देशवासी को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता और जज्बे को दिखाने का मौका देगा। अपने घर में तिरंगा फहराने से राष्ट्र के प्रति निजी जुड़ाव उत्पन्न होगा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज क्रय करने के लिए सभी नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

गुना

स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा मेहंदी लगाकर किया ”हर घर तिरंगा” अभियान का प्रचार-प्रसार

आजादी के अमृत महोत्‍सव अंतर्गत जिले में ”हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी निभायी जा रही है। इसी क्रम में महिला स्‍वसहायता समूह की दीदियों द्वारा आज मेहंदी लगाकर ”हर घर तिरंगा” अभियान के लिए जनजागरूकता कार्य किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार जिले में ”हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला और ग्राम स्तर तक अभियान के प्रति नागरिकों में जागरूकता और जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में स्व-सहायता समूह, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग, दर्जियों और गैर सरकारी संगठन का सहयोग लिया जाएगा। जन अभियान परिषद और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और उसे फहराने की गरिमा के भाव को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। “इच वन गिफ्ट वन” अभियान से भी अधिकाधिक लोगों को प्रेरित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया जाएगा। यह अभियान सभी देशवासी को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता और जज्बे को दिखाने का मौका देगा। अपने घर में तिरंगा फहराने से राष्ट्र के प्रति निजी जुड़ाव उत्पन्न होगा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज क्रय करने के लिए सभी नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। इंडिया न्यूज़ 24 बुंदेली सागर से रामगोपाल कुशवाहा की रिपोर्ट

 

 

Nature Nature