सागर में भाजपा ने जलाया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला:​​​​​​​संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार का सागर में विरोध

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

 

भाजपा ने जलाया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला:​​​​​​​संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार का सागर में विरोध, बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

भाजपाइयों ने सागर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

भाजपाइयों ने सागर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में सागर में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान गंज चौराहा से ममता बनर्जी का पुतला लेकर अप्सरा टाकीज तक बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल मार्च किया। अप्सरा टॉकीज पर पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य अमानवीय क्रूर अत्याचार चरम पर हैं। बंगाल में महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ आम बात हो गई है। बंगाल में पूरी तरह से जंगल राज छा चुका है। जिस कारण बंगाल में महिलाओं का रहना मुश्किल हो गया हैं। महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया है।

इंडिया न्यूज़ 24 बुंदेली सागर से सोनू कुशवाहा की रिपोर्ट

Nature Nature