रविवार को आठ वार्डों के नागरिकों से रूबरू होंगे मंत्री भूपेंद्र सिंह*

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

*रविवार को आठ वार्डों के नागरिकों से रूबरू होंगे मंत्री भूपेंद्र सिंह*

 

*सागर।* नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह 18 सितंबर, रविवार को दैनिक भास्कर पत्र समूह के कार्यक्रम ’रूबरू’ के माध्यम से सागर नगर निगम क्षेत्र के आठ वार्डों के सम्माननीय नागरिकों से प्रत्यक्ष वार्तालाप कर समस्याओं से अवगत होंगे।

तिलकगंज वार्ड स्थित रामसरोज पैलेस में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड क्र 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 के पार्षदों व नागरिकों को आयोजकों की ओर से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सागर सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत भी मौजूद रहेंगे।

Nature Nature