मकरोनिाया थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पति घायल हुआ है

Nature Nature
0
इस न्यूज़ को सुनने के लिए क्लिक करे

मकरोनिाया थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पति घायल हुआ है

मकरोनिाया थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पति घायल हुआ है। मामले में घायल पति ने मकरोनिया थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी शुभम सिंह सोलंकी उम्र 29 साल निवासी सागर स्टेट कालोनी ने थाने में पुलिस को बताया कि दो साल पहले जबलपुर निवासी अमृता से शादी हुई थी। जनवरी 2021 में पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते न्यायालय में भरण-पोषण का केस चल रहा है। इसी बीच 8 जुलाई को पत्नी को समझाइश देकर जबलपुर से अपने साथ घर सागर लेकर आया था। कुछ दिन वह ठीक से रही। इसी दौरान रात में हम कमरे में बात कर रहे थे। तभी पत्नी अमृता ने मुझसे खर्च और जेवरात बनवाने के लिए रुपए की मांग की। मैंने कुछ समय बाद रुपए देने का बोलाजिसके बाद हम लोग सो गए। रात करीब 3 बजे अचानक महसूस हुआ कि मेरे पास कोई है। जैसे ही आंख खोली तो पत्नी अमृता हाथ में सब्जी काटने वाली छुरी लिए थी। उसने पेट पर मारी, जो बाये हाथ में लगी। पत्नी से झूमाझटकी हुई। जिसके बाद परिवार वालों को घटनाक्रम की सूचना दी। परिवार वाले मौके पर आए और समझाइश देकर मामला शांत कराया। घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायल शुभम ने मकरोनिया थाने पहुंचकर शिकायत की

अब देखते हैं पुलिस प्रशासन इस पर किस प्रकार का पंजीबद्ध कर कार्रवाई करता है इंडिया News24 बुंदेली सागर से रामगोपाल कुशवाहा की रिपोर्ट

Nature Nature